Home Breaking News चंडीगढ़ में बेखौफ चोर: पंजाब आर्म्ड पुलिस मेस के बाहर लगी 300 किलो की हैरिटेज तोप चोरी, नहीं लगा था CCTV

चंडीगढ़ में बेखौफ चोर: पंजाब आर्म्ड पुलिस मेस के बाहर लगी 300 किलो की हैरिटेज तोप चोरी, नहीं लगा था CCTV

0
चंडीगढ़ में बेखौफ चोर: पंजाब आर्म्ड पुलिस मेस के बाहर लगी 300 किलो की हैरिटेज तोप चोरी, नहीं लगा था CCTV

[ad_1]

Heritage cannon stolen from gate of Punjab Armed Police Mess in Chandigarh

चंडीगढ़ पुलिस

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 1 स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस के 82 बटालियन की जीओ मैस के गेट से करीब 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब भारी हैरिटेज तोप चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह तोप आजादी से पहले की है और इसे प्रदर्शन के लिए गेट के पास रखा गया था। यह तोप यहां पर लगभग एक दशक से है। चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर तोप और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस का कहना है कि यह तोप काफी भारी है और इसे कोई एक व्यक्ति चुराकर नहीं ले जा सकता। इसमें संभवतः 4 से 5 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। चोरी की यह घटना बीते 5 और 6 मई की रात की बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक तोप के चोरी होने की जानकारी लगभग 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को लगी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को दी जो पीपीएस अफसर हैं। जानकारी के मुताबिक यह हैरिटेज तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस की काफी अहम धरोहर थी। इसे लगभग डेढ़ वर्ष पहले 82 बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर इसे लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए रखा गया था।

जिस जगह यह तोप रखी गई थी वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों को तलाशना मुश्किल बना हुआ है। पीपीएस अफसर कमांडेंट बलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here