Home Breaking News G7 Summit 2023 Live: जापान दौरे पर कोरिया, वियतनाम के नेताओं से मिले पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

G7 Summit 2023 Live: जापान दौरे पर कोरिया, वियतनाम के नेताओं से मिले पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

0
G7 Summit 2023 Live: जापान दौरे पर कोरिया, वियतनाम के नेताओं से मिले पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

[ad_1]

10:23 AM, 20-May-2023

जापान के हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के मशहूर लेखक, हिंदी, पंजाबी भाषा के जानकार और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. तोमियो मिजोकामी और जापान की मशहूर चित्रकार हिरोको ताकायामा से भी मुलाकात की। डॉ. तोमियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रोफेसर तोमियो मिजोकामी से मिलकर उन्हें खुशी हुई। वह हिंदी और पंजाबी भाषा के जानकार हैं और जापान के लोगों के बीच भारतीय संस्कृति को प्रसिद्ध करने में उनकी अहम भूमिका है।  

09:34 AM, 20-May-2023

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि ‘भारत और कोरिया के कूटनीतिक रिश्तों को इस साल 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों देश व्यापार, निवेश, उच्च तकनीक, आईटी हार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, सेमीकंडक्टर और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत करने पर सहमत हैं। साथ ही भारत की जी20 बैठक की अध्यक्षता और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में कोरिया की रणनीति पर भी चर्चा हुई।’

09:31 AM, 20-May-2023

G7 Summit 2023 Live: जापान दौरे पर कोरिया, वियतनाम के नेताओं से मिले पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की कोरिया गणतंत्र के राष्ट्रपति के साथ अहम बैठक हुई। भारत और कोरिया गणतंत्र अच्छे दोस्त और दोनों सांस्कृतिक तौर पर भी जुड़े हैं। आज की बैठक में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम बातचीत हुई। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here