Home Breaking News Uttarakhand: मुस्लिम युवक संग बीजेपी नेता की बेटी की शादी को लेकर मचा घमासान, विवाह रोकने की मिल रही धमकियां

Uttarakhand: मुस्लिम युवक संग बीजेपी नेता की बेटी की शादी को लेकर मचा घमासान, विवाह रोकने की मिल रही धमकियां

0
Uttarakhand: मुस्लिम युवक संग बीजेपी नेता की बेटी की शादी को लेकर मचा घमासान, विवाह रोकने की मिल रही धमकियां

[ad_1]

BJP leader daughter marriage card with Muslim youth goes viral getting threats to stop marriage Uttarakhand

यशपाल बेनाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालिकाध्यक्ष पौड़ी की बेटी की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब घमासान मचा हुआ है। जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष को कुछ लोग शादी रोकने तक की धमकी देने पर उतारु हैं। इस पूरे प्रकरण पर पौड़ी पुलिस लगातार निगाह बनाए हुए है। एसएसपी पौड़ी ने कहा कि कानून को हाथ पर लेने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

पौड़ी में एक शादी को लेकर सोशल मीडिया पर धार्मिक व सांप्रदायिक रंग देने को लेकर घमासान मचा हुआ है। पौड़ी के अवाला प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक लोग इस मुहिम में जुटे हैं। कुछ लोगों ने पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम को शादी रोकने तक की धमकी दी है। जबकि यशपाल का कहना है कि उनके बच्चों को स्वयं फैसले लेने का अधिकार है। वह दोनों परिवारों की रजामंदी से ही यह शादी करवा रहे हैं।

भाजपाइयों में तनाव का माहौल

पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी की शादी को लेकर भाजपा में तनाव का माहौल हैं। कुछ भाजपाई खुलकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मुखर हो गए हैं। पार्टी फोरम पर बात रखने की बात कह रहे हैं। जबकि कुछ इस शादी को निजी मामला बता रहे हैं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here