Home Sports छोटे की राह पर बड़े भैया, पहली बार कप्तानी मिली और टीम प्लेऑफ में पहुंची, क्या भाई की बराबरी होगी?

छोटे की राह पर बड़े भैया, पहली बार कप्तानी मिली और टीम प्लेऑफ में पहुंची, क्या भाई की बराबरी होगी?

0
छोटे की राह पर बड़े भैया, पहली बार कप्तानी मिली और टीम प्लेऑफ में पहुंची, क्या भाई की बराबरी होगी?

[ad_1]

हाइलाइट्स

IPL 2023 के प्लेऑफ में सगे भाइयों की टीम की टक्कर हो सकती
छोटे के नक्शेकदम पर चल रहा बड़ा भाई, बतौर कप्तान किया कमाल

नई दिल्ली. IPL 2023 अब आखिरी पड़ाव पर है. प्लेऑफ की तीन टीमें तय हो चुकी हैं और चौथी रविवार को होने वाले 2 मुकाबलों के बाद फाइनल हो जाएगी. पहला क्वालिफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. वहीं, एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में से किसी एक से हो सकती है. इस बार आईपीएल में खास संयोग बना है. दो सगे भाइयों की टीम प्लेऑफ में पहुंची है. एक तरफ हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस है तो दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स भी लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में पहुंचीं है, जिसकी कमान हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल के हाथों में है.

वैसे, लखनऊ सुपर जायंट्स के रेगुलर कप्तान केएल राहुल हैं. लेकिन, जांघ में लगी चोट के कारण वो बीच आईपीएल से बाहर हो गए थे. इसके बाद क्रुणाल के हाथों में टीम की कप्तानी आई और उन्होंने लखनऊ को दूसरे सीजन में भी प्लेऑफ में पहुंचा दिया. यानी क्रुणाल भी छोटे भाई हार्दिक की राह पर हैं. हार्दिक ने भी बतौर कप्तान अपने पहले सीजन में ही गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया और फिर टीम को चैंपियन भी बनाया था.

ठीक, उसी तरह क्रुणाल भी पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं और पहले ही बार में उन्होंने टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया. अब लखनऊ के पास भी फाइनल में पहुंचने का मौका है. बस, उसे अबतक किए प्रदर्शन को एलिमिनेटर में दोहराना होगा और एक बार एलिमिनेटर की बाधा पार हुई तो फिर क्वालिफायर-2 की चुनौती उसके सामने होगी और उसे पार करके लखनऊ फाइनल में पहुंच सकती है.

धोनी-विराट को लगा जोरदार झटका, प्लेऑफ से पहले 2 चैंपियन खिलाड़ी घर लौटे, 1 ने तो 2 मैच खेलकर दिया दगा!

कौन जानता है कि फिर खिताब भी जीत जाए. क्योंकि पिछले साल किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस चैंपियन बन जाएगी. लेकिन, हार्दिक ने बतौर कप्तान डेब्यू सीजन में ही सारे इतिहास पलट दिए और टीम को चैंपियन बना दिया.

IPL 2023 Qualifier: धोनी की घर वापसी, ‘गुरु-चेले’ की टक्कर, ओपनिंग मैच में मिली हार का हिसाब चुकता करेंगे माही?

अब वैसा ही मौका, उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के पास है. वो भी खिताब जीतकर छोटे भाई की बराबरी कर सकते हैं. हालांकि, क्रुणाल के लिए ये चुनौती आसान नहीं रहने वाली.

Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, Krunal pandya, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here