[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए
कोहली ने आईपीएल करियर का सातवां शतक जड़ा
नई दिल्ली. शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतक और विजय शंकर के अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs GT) को 6 विकेट से हराकर उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है. आरसीबी की ओर से रखे गए 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. आईपीएल की चार टीमों का फैसला हो चुका है. गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, लखनउ सुपर जॉयंट्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है.
198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर रिधिमान साहा 12 रन बनाकरर आउट हुए. इसके बाद शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा विजय शंकर ने उठाया. दोनों बैटर्स ने गुजरात का स्कोर 148 तक ले गए. इसके बाद विजय शंकर 35 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए. दासुन शनाका खाता भी नहीं खोल सके. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, विजय कुमार वैशाक, हर्षल पटेल को एक एक विकेट मिला. गिल 52 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद लौटे.
VIDEO: विराट कोहली की सेंचुरी पर अनुष्का शर्मा हुईं रोमांटिक, फ्लाइंग किस देकर पति पर लुटाया प्यार
विराट ने सातवां शतक जड़ा
इससे पहले बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने अपना लगातार दूसरा और कुल सातवां शतक जमाया जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( आरसीबी) ने दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद 5 विकेट पर 197 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल है. इससे उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया. वह इस टी20 लीग में लगातार मैचों में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
बारिश की वजह से लगभग 1 घंअे की देरी से शुरू हुआ खेल
बारिश के कारण लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुए खेल में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम ने धीमी शुरुआत की तथा पहले दो ओवर में केवल 10 रन बनाए. फाफ डुप्लेसी ने मोहम्मद शमी पर चार चौके और कोहली ने यश दयाल पर लगातार तीन चौके लगाकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों में जोश भरा. आरसीबी ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 62 रन बनाए. डुप्लेसी हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 19 गेंदों पर 28 रन बनाकर नूर अहमद (39 रन देकर दो) की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए. ग्लेन मैक्सवेल (11) ने अहमद के इस ओवर में छक्का और चौका लगाया लेकिन राशिद खान (24 रन देकर एक) ने अगले ओवर में उनकी गिल्लियां बिखेर कर दर्शकों को सन्न कर दिया.
कोहली ने 35 गेंदों पर जड़ा पचासा
विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने नूर अहमद की वाइड गेंद पर महिपाल लोमरोर (एक) को स्टंप आउट करके आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 85 रन कर दिया. आरसीबी के 18 रन के अंदर तीन विकेट निकलने के बावजूद कोहली दूसरे छोर पर डटे रहे। उन्होंने 35 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. माइकल ब्रेसवेल (16 गेंदों पर 26 रन) ने इस बीच करारे शॉट जमाने के अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन करके कुछ दर्शनीय चौके लगाए. शमी ने हालांकि अपने दूसरे स्पेल में ब्रेसवेल को फुलटॉस पर वापस कैच देने के लिए मजबूर किया.
दिनेश कार्तिक खाता भी नहीं खोल पाए
दिनेश कार्तिक फिर से नाकाम रहे और खाता भी नहीं खोल पाए. यश दयाल ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया. कोहली ने पारी के 18वें ओवर में यश दयाल पर अपनी पारी का पहला छक्का लगाया और 60 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अनुज रावत (नाबाद 23) के साथ छठे विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी की. कोहली से पहले शिखर धवन और जोस बटलर ने आईपीएल में लगातार मैचों में शतक बनाए थे.
.
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Rcb, Shubman gill, Vijay shankar, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 00:14 IST
[ad_2]
Source link