[ad_1]
हाइलाइट्स
CSK और RCB को बीच आईपीएल में लगा है बड़ा झटका
2 चैंपियन खिलाड़ी टीम को बीच मझधार में छोड़ घर लौटे
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 अब आखिरी पड़ाव है. रविवार को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो जाएंगे और इसके बाद प्लेऑफ की जंग शुरू होगी. प्लेऑफ की 3 टीमें तय हो चुकी हैं. जबकि चौथी टीम का फैसला रविवार को होने वाले दोनों मैच के नतीजे के बाद तय होगा. दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा.
वहीं, दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को ये मैच जीतना जरूरी है. लेकिन, इस अहम मुकाबले से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बुरी खबर आई है. टीम के अहम तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए हैं और आखिरी लीग मैच में नहीं उतरेंगे. इतना ही नहीं, वो घर लौट रहे हैं. यानी आरसीबी अगर प्लेऑफ में पहुंच भी जाती है तो आगे हेजलवुड की सेवाएं टीम को नहीं मिलेगी.
धोनी-विराट दोनों को लगा झटका
विराट कोहली की आरसीबी की तरह ही महेंद्र सिंह धोनी के सामने भी क्वालिफायर-1 से पहले बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. टीम के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी इंग्लैंड लौट गए हैं. स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं और 1 जून से इंग्लिश टीम को आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज खेली जानी है. यही वजह है कि स्टोक्स वतन लौट गए हैं.
स्टोक्स 2 मैच खेलकर ही इंग्लैंड लौटे
बता दें कि बेन स्टोक्स इस सीजन में चोटिल होने के कारण सिर्फ दो मैच ही खेले. इसमें उन्होंने 15 रन बनाए और 18 रन दिए. स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने 2 मैच खेलकर ही धोनी को दगा दे दिया और पूरे सीजन ही बेंच पर बैठे रहे.
हेजलवुड की पूरे सीजन चोट से रहे परेशान
दूसरी तरफ, जोश हेजलवुड का भी बाहर होना रॉयल चैलेंजर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है. हेजलवुड की एड़ी की चोट से जूझ रहे हैं. जिस तरह स्टोक्स पूरे सीजन में चोट के कारण सीएसके की तरफ से 2 मुकाबलों में ही उतरे. हेजलवुड का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा. वो भी बैंगलोर के लिए 3 मैच ही खेल पाए. हेजलवुड ने तीन मैच में 3 विकेट ही लिए थे. उन्होंने इस सीजन का पहला मैच 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था. हेजलवुड ने उस मुकाबले में 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए थे और आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
जोश हेजलवुड को आऱसीबी ने 7.75 करोड़ में खरीदा था. लेकिन, 3 मैच खेलकर ही वो घर लौट गए. उनके घर लौटने की एक वजह ये भी है कि ऑस्ट्रेलिया को 7 जून से भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. हेजलवुड इस मैच के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल है. इसी वजह से वो WTC Final से पहले अपनी एड़ी की चोट से उबरना चाहते हैं.
.
Tags: Ben stokes, Chennai super kings, Josh Hazlewood, Ms dhoni, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 11:59 IST
[ad_2]
Source link