[ad_1]

सिद्धारमैया की कैबिनेट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली। इनके अलावा आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई गई। ये सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं।
कांग्रेस ने आठ में से तीन मंत्री बेंगलुरु संभाग से बनाया है, जबकि दो मैसूर और बाकी के तीन कल्याण कर्नाटक और मुंबई कर्नाटक इलाके से बनाए गए हैं। सिद्धारमैया कैबिनेट में भी अहिन्दा फॉर्मूला देखने को मिला है। आठ में से छह विधायक इसी समीकरण के सहारे मंत्री बने हैं। सिद्धारमैया कैबिनेट में तीन दलित, दो अल्पसंख्यकों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक लिंगायत और एक वोक्कलिगा कैटेगरी से भी मंत्री बनाए गए हैं।
अगर सिद्धारमैया कैबिनेट पर नजर डालें तो ये काफी बुजुर्ग है। कैबिनेट की औसत उम्र 63.7 साल है। मुख्यमंत्री समेत 10 में से पांच मंत्रियों की उम्र 70 साल से अधिक है। सीएम सिद्धारमैया और केएच मुनियप्पा सबसे बुजुर्ग हैं। दोनों की उम्र 75 साल है। सबसे कम उम्र के मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे हैं। प्रियांक की उम्र 44 साल है।आइए जानते हैं सिद्धारमैया की कैबिनेट से जुड़ी अहम बातें…
[ad_2]
Source link