Home Breaking News Cannes 2023: कभी ड्रेस को लेकर स्कूल पार्टी में न जा सकी, अब फैशन आइकॉन बन कान तक पहुंचीं उत्तराखंड की डॉली

Cannes 2023: कभी ड्रेस को लेकर स्कूल पार्टी में न जा सकी, अब फैशन आइकॉन बन कान तक पहुंचीं उत्तराखंड की डॉली

0
Cannes 2023: कभी ड्रेस को लेकर स्कूल पार्टी में न जा सकी, अब फैशन आइकॉन बन कान तक पहुंचीं उत्तराखंड की डॉली

[ad_1]

लगन और परिश्रम से वक्त और किस्मत को कैसे पलटा जा सकता है इसकी जीवंत मिसाल है नैनीताल की बेटी डॉली सिंह। नैनीताल में रोजी रोटी के लिए परिवार के साथ कभी मोमबत्ती बना कर खर्च चलाने वाली डॉली आज देश की प्रमुख और लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। डॉली सिंह ने फ्रांस में चल रहे 76वें अंतरराष्ट्रीय कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा। 

डॉली ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम की जीनत अमान की पोशाक से प्रेरित ड्रेस पहनी। इसमें कोनिकल ब्लाउज के साथ आइवरी सारोंग-स्कर्ट शामिल थी। डॉल जैसी पोशाक में डॉली ने अपने लुक से जबरदस्त तारीफ बटोरी और उपस्थित लोगों ने देर तक स्टैंडिंग ओवेशन से उन्हें सराहा।

डॉली ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि कान में रेड कार्पेट में वह बीते दौर के बॉलीवुड को सादर नमन करना चाहती थीं। जब अबू जानी, संदीप खोसला ने इस कोनिकल ब्लाउज का आइडिया दिया तो उन्होंने तुरंत इसे पसंद कर लिया।

Dehradun: दुबई में चमकी पहाड़ की हसीना, फ्रेश फेस ऑफ बॉलीवुड अवार्ड से नवाजी गई अभिनेत्री आरुषि निशंक

डॉली इंटरनेट पर राजू की मम्मी, साउथ दिल्ली गर्ल, गुड्डी भाभी, जीनत, श्री, बुधवार जैसे रोचक और लोकप्रिय किरदारों के माध्यम से साथ देश की सबसे लोकप्रिय और चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन गई हैं। हाल में उनके कोलगेट और लेज़ के विज्ञापन बहुत चर्चित रहे। अपनी प्रतिभा, संघर्ष और लगन के बूते इंटरनेट, सोशल मीडिया और बॉलीवुड में उन्होंने मुकाम बनाया है। फैशन पर उनके ब्लॉग के मिलियंस में फॉलोअर्स हैं।



कभी स्कूली दिनों में साथियों की ओर से  सूखी डंडी, हड्डियों की पोटली जैसे नामों से खिंचाई की जाने वाली डॉली एक बार एक स्कूल की पार्टी में सिर्फ इसलिए भाग नहीं ले सकी कि उसकी ड्रेस अध्यापकों को पसंद नहीं आई। वही डॉली आज विश्व स्तर पर फैशन आइकॉन और युवाओं की फैशन रोल मॉडल बन कर जलवे बिखेर रही हैं। 


वहीं, उनका  ‘बुधवार’ नाम का चरित्र भी इन दिनों बेहद लोकप्रिय हो रहा है और इंटरनेट पर इसकी धूम है। उनकी सीरीज मॉडर्न लव मुंबई डबल एक्स एल, भाग बीनी भाग, फील्स लाइक होम भी बहुत लोकप्रिय हैं। दिल्ली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने निफ्ट से फैशन में मास्टर की पढ़ाई की।


एक सामान्य परिवार से निकलीं डॉली ने बगैर किसी ट्रेनिंग और गॉडफादर के सहयोग के मात्र 29 वर्ष की आयु में अपनी प्रतिभा, संघर्ष और लगन के बूते इंटरनेट, सोशल मीडिया और बॉलीवुड में एक असाधारण मुकाम बनाया है। राजू की मम्मी नाम का किरदार अपनाकर एक निराले अंदाज में साक्षात्कार लेने वाली डॉली से अब बड़े-बड़े फिल्मी कलाकार समय तय कर साक्षात्कार दे रहे हैं। इसके अलावा बीते लंबे समय से रिलीज हो रही फिल्मों के निर्माता भी फिल्म के प्रमोशन के लिए डॉली की सहायता ले रहे हैं।


वह अब तक प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, अभय देओल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दिलजीत दोसांझ, बादशाह, कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा सहित तमाम कलाकारों का रोचक अंदाज में साक्षात्कार ले चुकी हैं। डॉली अब तक मेड इन चाइना, स्काई इज पिंक, सेक्रेड गेम्स, जजमेंटल है क्या, बाला आदि फिल्मों के निर्माताओं के लिए अपने कार्यक्रम के माध्यम से प्रमोशन कर चुकी हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here