[ad_1]
ONDC: इन दिनों सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की चर्चाएं सोशल मीडिया पर खूब हो रही हैं। ONDC से तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है। ओएनडीसी सरकार द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ जोड़ने का काम करता है। आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा इकोसिस्टम बनने वाला है। इस कारण निकट भविष्य में ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े कई बड़े नाम इस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ सकते हैं। आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म शॉपिंग के चलन को बढ़ाने का काम करेगा। ऐसे में कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि निकट भविष्य में यह प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के एकाधिकार को खत्म कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
अब सवाल उठता है कि आखिर ONDC कैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के एकाधिकार को कम कर सकता है? इसी सिलसिले में आइए समझते हैं कैसे यह प्लेटफॉर्म इन दोनों ई-कॉमर्स जायंट के दबदबे को कम कर सकता है?
मान लीजिए आप फ्लिपकार्ट पर किसी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए सर्च कर रहे हैं। उसकी कीमत वहां पर आपको 30 हजार रुपये बताई जाती है। वहीं उसी स्मार्टफोन की कीमत अमेजन पर 31 हजार रुपये है। इसके अलावा किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर वही स्मार्टफोन आपको 29 हजार रुपये का मिल रहा है।
ऐसे में ONDC के आने से आपको किसी एक प्रोडक्ट का प्राइस कंपेयर अलग अलग प्लेटफॉर्म पर करने की जरूरत नहीं होगी। ONDC आपको सिंगल विंडो प्रदान करेगा, जहां आपको सभी सेलर मिलेंगे। ऐसे में आप आसानी से प्राइस कंपेयर करके एक बेहतर डील खरीद सकेंगे।
आपको अलग अलग एप्लीकेशन खोलकर देखने की जरूरत नहीं होगी। ONDC एक नॉन प्रोफिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इसे प्रॉफिट करने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है। ऐसे में ओएनडीसी से ऑर्डर करने पर चीजें सस्ती मिलेंगी।
[ad_2]
Source link