[ad_1]
12:10 PM, 21-May-2023
पापुआ न्यू गिनी क्यों है अहम
हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के लिए पापुआ न्यू गिनी अहम देश है। यही वजह है कि अमेरिका की नजर भी पापुआ न्यू गिनी पर है और अमेरिका इस देश के साथ अपने सैन्य सहयोग को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सोलोमन आइलैंड भी हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय देश है और यहां चीन अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। ऐसे में चीन को काउंटर करने के लिए अमेरिका भी अब हिंद प्रशांत देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है।
11:31 AM, 21-May-2023
पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी में मिलेगा खास सम्मान
पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा। खास बात ये है कि सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में सूरज ढलने के बाद पहुंचने वाले मेहमानों का पारंपरिक सम्मान नहीं किया जाता है लेकिन पीएम मोदी इस मामले में अपवाद हैं और उन्हें खुद पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री रिसीव करने एयरपोर्ट आएंगे।
10:48 AM, 21-May-2023
हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक के साथ बातचीत के दौरान भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता में प्रगति सहित द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। जी7 देशों के शिखर सम्मेलन से इतर सुनक से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर सहमति भी जताई।
10:38 AM, 21-May-2023
PM Modi Papua new Guinea Visit: जापान से पापुआ न्यू गिनी के लिए निकले पीएम मोदी, जानिए क्यों अहम है यह देश
चीन की चुनौती से निपटने में अहम
चीन भारत के प्रभाव वाले हिंद महासागर में लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। साथ ही हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी अपनी ताकत बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत ने चीन को काउंटर करने के लिए हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी की पापुआ न्यू गिनी की यात्रा भी भारत की इन्हीं तैयारियों का हिस्सा है।
[ad_2]
Source link