[ad_1]
हाइलाइट्स
चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस समय झमाझम बारिश हो रही है
आरसीबी और गुजरात के बीच बैंगलोर में खेला जाएगा मुकाबला
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजस बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bangalore) के बीच आईपीएल का आखिरी लीग मुकबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. लेकिन बैंगलोर में इस समय झमाझम बारिश हो रही है. यदि बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तब, आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट जाएगा.
क्रिकेट कमेंटेटर से लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तक ने, सोशल मीडिया पर बैंगलुरु से बारिश वाला वीडियो शेयर किया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बेंगलुरु में इस समय तेज बारिश हो रही है. मैच यदि बारिश के कारण नहीं हो पाता है तब, उस स्थिति में दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा. इस स्थिति में बैंगलोर की टीम 15 अंक तक पहुंच पाएगी वहीं जीत की स्थिति में उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. वहीं यदि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यदि मुंबई इंडियंस को मात देती है तब, आरसीबी मैच रद्द होने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.
यह भी पढ़ें: छोटे की राह पर बड़े भैया, पहली बार कप्तानी मिली और टीम प्लेऑफ में पहुंची, क्या भाई की बराबरी होगी?
Heavy rain in Bangalore. [Anushka Instagram] pic.twitter.com/J5WLG0J8qR
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 21, 2023
.
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Rcb, Royal Challengers Bangalore
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 16:43 IST
[ad_2]
Source link