Home Breaking News अपने ही घर में भेदभाव से गुजरीं सोनम बाजवा, बोलीं- भाई खेलने जाता और मुझसे किचन में काम कराया जाता

अपने ही घर में भेदभाव से गुजरीं सोनम बाजवा, बोलीं- भाई खेलने जाता और मुझसे किचन में काम कराया जाता

0
अपने ही घर में भेदभाव से गुजरीं सोनम बाजवा, बोलीं- भाई खेलने जाता और मुझसे किचन में काम कराया जाता

[ad_1]

सोनम बाजवा इन दिनों अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘गॉडडे गॉडडे चा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म असमानता पर बनी है। महिलाओं को अपने ही घर में भेदभाव से गुजरना पड़ता है, यह फिल्म ‘गॉडडे गॉडडे चा’ का मुख्य विषय है। हाल ही में फिल्म के बहाने सोनम बाजवा ने समाज में पसरे लैंगिक भेदभाव पर बात की और बताया कि वह खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं।



सोनम बाजवा ने कहा कि उन्होंने खुद अपने घर में भेदभाव देखा है। जिस वक्त भाई बाहर खेल रहा होता, उन्हें किचन में काम करने के लिए मजबूर किया जाता। एक मीडिया बातचीत के दौरान सोनम बाजवा ने कहा कि अन्य महिलाओं की तरह उन्होंने भी अपने घर में भेदभाव देखा है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सभी ने बचपन से इसका सामना किया है कि घरों में बेटे और बेटियों को अलग-अलग तरीके से परवरिश दी जाती है। लड़के बाहर जा सकते हैं, घर से बाहर रात गुजार सकते हैं, लेकिन लड़कियों को इसकी इजाजत नहीं होती है।’


सोनम ने आगे कहा, ‘मैं समझती हूं कि यह भेदभाव कहां से आता है। परिवार के लोग लड़कों के बजाय लड़कियों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि यह असमानता हमारे समाज में गहरी जड़े जमाए हुए है। लड़कियों से उम्मीद की जाती है कि वे खाना बनाना सीखें, जबकि लड़के इससे दूर रहते हैं। मुझे याद है कि मेरी मां मुझे किचन में काम करने के लिए मजबूर करती थीं, यहां तक कि गर्मियों में भी और उसी दौरान मेरा भाई बाहर खेल रहा होता था। मुझसे मदद करने को कहा गया, लेकिन भाई को किचन के बेसिक काम भी नहीं सिखाए गए।’

Jr NTR: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस ने दी बकरियों की बलि, नौ आरोपी गिरफ्तार




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here