Home Sports ‘मैं बूढ़ा हो रहा हूं…’ WTC Final से पहले रोहित शर्मा के मैच विनर ने क्यों कहा ऐसा? क्या फिट नहीं हैं

‘मैं बूढ़ा हो रहा हूं…’ WTC Final से पहले रोहित शर्मा के मैच विनर ने क्यों कहा ऐसा? क्या फिट नहीं हैं

0
‘मैं बूढ़ा हो रहा हूं…’ WTC Final से पहले रोहित शर्मा के मैच विनर ने क्यों कहा ऐसा? क्या फिट नहीं हैं

[ad_1]

हाइलाइट्स

WTC Final 7 जून से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में खेला जाएगा
टीम इंडिया पहले ले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है. पहले ही जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी चोट के कारण WTC Final नहीं खेलेंगे. इस बीच, आर अश्विन की पीठ में भी जकड़न की खबर सामने आ गई. इसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी. हालांकि, अश्विन ने अपनी चोट को लेकर जो जानकारी दी है, वो राहत पहुंचाने वाली है. ऑफ स्पिनर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उनकी पीठ की जकड़न की समस्या ऐसी नहीं थी कि जिसे लेकर चिंता की जाए, अब मैं पूरी तरह ठीक हूं.

बता दें कि आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले आर अश्विन धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पीठ में जकड़न के कारण नहीं खेले थे. इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी चोट गहरी हो सकती है. हालांकि, अब अश्विन ने अपनी चोट पर अपडेट देकर अफवाहों पर विराम लगा दिया.

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बताया, मैं हमेशा जमीन पर सोता हूं. लेकिन, धर्मशाला में मैं सोफा बेड पर शो गया था. इसी दौरान मुझे पीठ में जकड़न महसूस हुई. लेकिन, अब मैं घर लौट आया हूं और अब मेरी पीठ पूरी तरह ठीक है. चिंता की कोई बात नहीं है.

इस ऑफ स्पिनर ने आगे कहा, आईपीएल के दौरान हमें लगातार एक से दूसरे शहर जाना पड़ता है. मेरी उम्र भी अब बढ़ रही. ऐसे में कभी-कभी पीठ की समस्या उभर आती है.

VIDEO: जीत का छक्का शुभमन गिल ने लगाया, पर खुशी से झूमे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, एक-दूसरे को लगाया गले

अश्विन की फिटनेस टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है. अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अहम भूमिका निभा सकते हैं. क्योंकि मुकाबला ओवल में खेला जाना है और इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों विकेट से मदद मिलती है. ऐसे में भारतीय टीम अश्विन का पूरा इस्तेमाल करना चाहेगी. इस बीच, हेड कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य 23 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. वहीं, आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके बाकी भारतीय खिलाड़ी 1 जून को टीम से जुड़ेंगे.

Tags: India vs Australia, IPL 2023, R ashwin, World Test Championship Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here