[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली की आरसीबी आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई
गुजरात टाइटंस ने आखिरी लीग मैच में बैंगलोर को 6 विकेट से शिकस्त दी
नई दिल्ली. विराट कोहली का इंतजार और बढ़ गया. एक बार फिर आईपीएल जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ के लिए ही क्वालिफाई नहीं कर पाई. आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए गुजरात टाइटंस को आखिरी लीग मैच में हराना जरूरी था. विराट कोहली ने शानदार शतक ठोका. पर शुभमन गिल ने गुजरात की तरफ से सैकड़ा जड़ कोहली के पहला आईपीएल खिताब जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया.
गुजरात टाइंटस के हाथों मिली हार का दर्द विराट कोहली समेत बैंगलोर के सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर साफ था. टीम की हार के अलावा भी विराट को एक और दर्द हुआ, जिसने उनके फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया की भी टेंशन बढ़ा दी होगी. दरअसल, गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान कोहली फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद मैदान से बाहर चले गए थे और उन्होंने डगआउट में बैठकर ही टीम की हार देखी.
कोहली के घुटने में लगी चोट
विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस की पारी के 15वें ओवर में विजय शंकर का बाउंड्री के पास कैच लपका. लेकिन, इस कोशिश में उनका घुटना मैदान पर जा लगा. कोहली ने कैच तो लपक लिया, लेकिन इसके बाद वो दर्द में नजर आए. उन्हें चलने में परेशानी महसूस हुई. इसके बाद कोहली मैदान से बाहर चले गए और फिर फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं लौटे. उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट तो नहीं आया है. लेकिन, टीम इंडिया के लिए उनकी चोट जरूर चिंता बढ़ाने वाली होगी.
IPL 2023 Playoffs Schedule: चौथी टीम भी तय, अब आखिरी संग्राम, जानिए प्लेऑफ में कौन होगा आमने-सामने
7 जून से WTC Final खेला जाएगा
भारत को 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. पहले से ही जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस महामुकाबले में नहीं उतरेंगे और अब कोहली चोटिल हो गए हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ना लाजिमी है.
.
Tags: India vs Australia, IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli, World Test Championship Final
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 07:16 IST
[ad_2]
Source link