Home Breaking News IPL 2023 Playoffs: गुजरात ने 10 मैच जीते, CSK-LSG के बराबर अंक; प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का ऐसा रहा सफर

IPL 2023 Playoffs: गुजरात ने 10 मैच जीते, CSK-LSG के बराबर अंक; प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का ऐसा रहा सफर

0
IPL 2023 Playoffs: गुजरात ने 10 मैच जीते, CSK-LSG के बराबर अंक; प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का ऐसा रहा सफर

[ad_1]

आईपीएल के लीग राउंड के समाप्त होने के बाद चार टीमें प्लेऑफ में अपना स्थान बना चुकी है। शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें अब प्लेऑफ में खेलेंगी। गुजरात टाइंटस लगातार दूसरे साल अंक तालिका में शीर्ष पर रही। पिछली बार की तरह ही उसने इस बार भी 20 अंक हासिल किए। चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे, लखनऊ सुपर जाएंट्स तीसरे और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रही। आइए जानते हैं कि चारों टीमों का इस सीजन में सफर कैसा रहा…



गुजरात टाइटंस

गुजरात ने उद्घाटन मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने होमग्राउंड पर हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को भी हरा दिया। उसे पहली हार तीसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मिली। किसी भी टीम ने उसे इस सीजन में दो बार नहीं हराया। वहीं, गुजरात ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दो बार परास्त किया।


ऐसा रहा गुजरात का सफर

खिलाफ नतीजा
चेन्नई सुपरकिंग्स गुजरात पांच विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स गुजरात छह विकेट से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता तीन विकेट से जीता
पंजाब किंग्स गुजरात छह विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान तीन विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स गुजरात सात विकेट से जीता
मुंबई इंडियंस गुजरात 55 रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स  गुजरात सात विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली पांच रन से जीता
राजस्थान रॉयल्स गुजरात नौ विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स गुजरात 56 रन से जीता
मुंबई इंडियंस मुंबई 27 रन से जीता
सनराइजर्स हैदराबाद गुजरात 34 रन से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात छह विकेट से जीता


चेन्नई सुपरकिंग्स

टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ हार के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 में से अपने आठ मैच जीते। उसका एक मैच लखनऊ के खिलाफ बारिश के कारण रद्द भी हुआ। उस मैच में चेन्नई की स्थिति मजबूत थी और उसे दो अंक मिल सकते थे। अगर ऐसा होता तो चेन्नई नौ जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचती। चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में स्थान पक्का किया है।


चेन्नई के मैच के नतीजे

खिलाफ नतीजा
गुजरात टाइटंस गुजरात ने पांच विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स चेन्नई 12 रन से जीता
मुंबई इंडियंस चेन्नई सात विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान तीन रन से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई आठ रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स चेन्नई 49 रन से जीता
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान 32 रन से जीता
पंजाब किंग्स पंजाब चार विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स बेनतीजा
मुंबई इंडियंस  चेन्नई छह विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई 27 रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता छह विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई 77 रन से जीता


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here