[ad_1]
हाइलाइट्स
आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस
एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ से होगी टक्कर
नई दिल्ली. आखिरकार रोहित शर्मा की टीम आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंच गई. अपने आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा तरीके से रौंदने के बावजूद मुंबई इंडियंस की सांसें अटकी थीं. अंतत: हिटमैन की किस्मत ने जोर मारा ओर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पटखनी दे दी. आईपीएल के आखिरी लीग मैचों में एक-एक रन और बॉल के लिए हुईं जोर आजमाईशों ने 11 साल पहले हुए एक मुकाबले की याद सहज ही ताजा कर दी. यह मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को आज भी उतना ही रोमांचित करता है.
आईपीएल का पांचवां सीजन शुरू होने से पहले हुई नीलामी में एक खिलाड़ी को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखााई. यह प्लेयर था कैरिबियाई ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ. सीजन शुरू हुआ, अचानक ही मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर आई. एमआई के प्रमुख गेंदबाजों में एक मिचेल जॉनसन चोट लगने की वजह से टीम को जॉइन ही नहीं कर सके. ऐसे में मुंबई को सीजन के आधे दौर में ड्वेन स्मिथ को साइन करना पड़ा. स्मिथ 3 मई को भारत पहुंचे और मुंबई इंडियन को जॉइन कर लिया. 3 दिन बाद यानी 6 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का चेन्नई सुपर किंग्स से सामना था. ड्वेन स्मिथ ने सीजन का पहला मैच यहीं खेला.
चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 173 रन बनाए. जवाब में कप्तान सचिन तेंदुलकर के 74 रन और रोहित शर्मा के 60 रन की बदौलत मुंबई ने एक विकेट पर 134 रन बना लिए. यहां से कहानी पलटी. सचिन आउट हो गए. अगले 25 रन बनाने में मुंबई के 6 और बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. 19वें ओवर की तीन बॉल तक मुंबई का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन हुआ. जीत के लिए 3 गेंद में 14 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे ड्वेन स्मिथ और बॉलर थे बेन हिलफेनाज. स्मिथ ने ओवर की चौथी गेंद पर 6, पांचवीं गेंद पर 4 और आखिरी गेंद में फिर चौका मार मुंबई की तय हार को जीत में बदल दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियन भी प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई.
बता दें कि रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से 8 विकेट से रौंद कर आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बना ली. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 12 गेंदें शेष रहते 2 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए. कैमरन ग्रीन ने 47 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में 56 रन की पारी खेली. अब एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी.
.
Tags: IPL 2023, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 09:50 IST
[ad_2]
Source link