[ad_1]
09:57 AM, 22-May-2023
पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी ने टॉक पिसिन भाषा में लिखी थिरुक्कुरल किताब लॉन्च की।
#WATCH | “In Papua New Guinea, PM James Marape and I had the honour of releasing the Thirukkural in Tok Pisin language. Thirukkural is an iconic work, which provides valuable insights across different subjects,” tweets PM Narendra Modi. pic.twitter.com/0p5b0C5HBF
— ANI (@ANI) May 22, 2023
09:45 AM, 22-May-2023
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में FIPIC सम्मेलन से इतर रिपब्लिक ऑफ पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस. विप्स जूनियर से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसे लेकर ट्वी भी किया।
08:37 AM, 22-May-2023
PM Modi News Live : आज ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे पीएम मोदी, हिंद प्रशांत की सुरक्षा के मुद्दे पर रहेगा फोकस
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने जारी किया बयान
पीएम मोदी के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने बयान जारी कर पीएम मोदी के दौरे पर खुशी जाहिर की। बयान में अल्बानीज ने कहा कि ‘पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा की आगवानी करने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस साल मार्च में भारत दौरे पर मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। ऑस्ट्रेलिया और भारत एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्धि हिंद प्रशांत महासागर के लिए समर्पित हैं। साथ में हम अहम भूमिका निभा सकते हैं। एक दोस्त और सहयोगी के तौर पर दोनों देश कभी भी इतने करीब नहीं थे। पीएम मोदी की सिडनी में भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर भी हम उत्साहित हैं।’
[ad_2]
Source link