Home Sports WTC Final: क्या फाइनल में नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली? घुटने की चोट पर कोच ने दिया अपडेट

WTC Final: क्या फाइनल में नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली? घुटने की चोट पर कोच ने दिया अपडेट

0
WTC Final: क्या फाइनल में नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली? घुटने की चोट पर कोच ने दिया अपडेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून को खेला जाएगा.
विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ शानदार संचुरी ठोकी.

नई दिल्ली. भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया इंजरी से जूझ रही है. केएल राहुल, श्रेयस अय्यर समेत कई स्टार प्लेयर्स फाइनल का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं, आरसीबी और गुजरात के बीच मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की चाल ने सभी की सांसे रोक दी थी. लेकिन अब टीम के हेड कोच संजय बांगर ने उनकी घुटने की इंजरी पर अपडेट दे दिया है.

विराट कोहली के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा है. रन मशीन ने साल की शुरुआत से ही शतकों की बौछार कर दी, फिर चाहे आईपीएल हो या फिर वनडे सीरीज. आईपीएल की पिछली 4 पारियों में कोहली लगातार दो शतकीय पारियों को अंजाम दे चुके हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली टीम इंडिया के लिए एक अहम कड़ी साबित हो सकते हैं. गुजरात के खिलाफ मैच में विराट डेविड मिलर का कैच लेने के लिए कूदे और उनका घुटना मैदान में फंस गया. जिसके बाद विराट कोहली लंगड़ाते नजर आए थे. इसके बाद कोहली की फिजियो जांच हुई और वह मैदान से बाहर चले गए.

यह गंभीर नहीं है- संजय बांगर

IPL 2023: विराट कोहली का कमाल…धोनी का धमाल, अंत में मची होड़, कैसा रहा प्लेऑफ तक का सफर?

विराट कोहली की घुटने की चोट पर संजय बांगर ने कहा, ‘विराट ने चार दिनों के अंतराल के भीतर दो बैक-टू-बैक शतक बनाए. वह कोई ऐसा व्यक्ति है जो न केवल बल्ले से योगदान देना चाहता है बल्कि फील्डिंग के लिए भी भागदौड़ करता नजर आता है. पहले और आज 35 ओवर तक वह मैदान पर थे. विराट अपना सौ प्रतिशत दे रहे हैं. ऐसे में इंजरी का बिंदु काफी परेशान करने वाला है. लेकिन मुझे नहीं लगता यह बहुत गंभीर है.’

Tags: IPL 2023, Team india, Virat Kohli, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here