Home Sports ट्रिपल रोल! वर्ल्‍डकप में विनिंग रन बनाया, विनिंग कैच लिया और चैंपियन टीम का कोच भी रहा

ट्रिपल रोल! वर्ल्‍डकप में विनिंग रन बनाया, विनिंग कैच लिया और चैंपियन टीम का कोच भी रहा

0
ट्रिपल रोल! वर्ल्‍डकप में विनिंग रन बनाया, विनिंग कैच लिया और चैंपियन टीम का कोच भी रहा

[ad_1]

नई दिल्‍ली. क्रिकेट आयोजन के मामले में वर्ष 2023 में आने वाले महीने व्‍यस्‍तता भरे रहने वाले हैं. अगले महीने आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship final) में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. इसी वर्ष अक्‍टूबर-नवंबर माह में 50 ओवर के क्रिकेट वर्ल्‍डकप (ICC World Cup 2023) का आयोजन भारत की सरजमीं पर होना है.

ऑस्‍ट्रेलिया ऐसी टीम है, जिसके सबसे अधिक बार बार वर्ल्‍डकप (50 ओवर्स) जीता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में वर्ल्‍डकप जीत चुकी है. ऑस्‍ट्रेलिया की वर्ल्‍डकप विजेता टीम के सदस्‍य रहे डेरेन लेहमन (Darren Lehmann) ने ऐसा कारनामा किया है, जो अपने आप में अनूठा है.

बाएं हाथ के बैटर लेहमन वर्ल्‍डकप विजेता रही वर्ष 1999 और 2003 के सदस्‍य रहे हैं. इसके अलावा 2015 में वर्ल्‍डकप चैंपियन बनी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कोच भी रह चुके हैं. लेहमन वर्ल्‍डकप की चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया टीम के लिए फाइनल में विनिंग रन बनाने के अलावा विनिंग कैच भी ले चुके हैं.

1999 के फाइनल में बनाया था विनिंग रन
वर्ष 1999 के वर्ल्‍डकप का फाइनल मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया था. इसे ऑस्‍ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीता था. पहले बैटिंग करते हुए पाक टीम 39 ओवर में 132 रन बनाकर आउट हो गई थी. जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने एडम गिलक्रिस्‍ट के 54 और मार्क वॉ के नाबाद 37 रन की मदद से टारगेट दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था. मार्क वॉ के साथ लेहमन 13 रन बनाकर नाबाद रहे थे और सकलेन मुश्‍ताक की गेंद पर चौका जड़ते हुए उन्‍होंने विजयी रन बनाया था.

दिल्ली कैपिटल्स इन 7 खिलाड़ियों से पाना चाहेगी छुटकारा, किया बेहद निराश, IPL 2023 से सबसे पहले हुई बाहर

2003 के फाइनल में लिया था आखिरी कैच
वर्ष 1999 के वर्ल्‍डकप का फाइनल ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया था. इस मैच को 125 रन से जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया चैंपियन बना था. इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने एडम गिलक्रिस्‍ट के 57 , रिकी पोंटिंग के 140, और डेमियन मार्टिन के नाबाद 88 रन की मदद से 50 ओवर्स में दो विकेट खोकर 359 रन बनाए थे. जवाब में वीरेंद्र सहवाग के 82 रन के बावजूद भारतीय टीम 234 रन बनाकर आउट हो गई थी. भारत का आखिरी विकेट जहीर खान के रूप में गिरा था और ग्‍लेन मैक्‍ग्रा की गेंद पर उन्‍हें लेहमन ने कैच कर मैच का अंत किया था.

मशहूर बॉलीवुड सिंगर के भाई को डेट कर रही स्मृति मंधाना? बर्थडे किया विश, फैन्स ने लगा दी सवालों की झड़ी

2015 में चैंपियन बनी टीम के कोच थे
वर्ष 2015 में जो माइकल क्‍लार्क की कप्‍तानी वाली जो ऑस्‍ट्रेलियाई टीम चैंपियन बनी थी, लेहमन उसके कोच थे. ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के बीच का फाइनल मैच कंगारू टीम ने सात विकेट से जीता था. न्‍यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 183 रन बनाए थे. जवाब में कप्‍तान माइकल क्‍लार्क के 74, डेविड वॉर्नर के 45 और स्‍टीव स्मिथ के नाबाद 56 रन की मदद से ऑस्‍ट्रेलिया ने टारगेट तीन विकेट खोकर पा लिया था.

Tags: Australia Cricket Team, Cricket, Icc world cup, ODI World Cup, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here