[ad_1]

हिमंत बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच जारी तनातनी के थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ताजा घटनाक्रम में जहां एक ओर अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ अपनी लड़ाई में समर्थन की तलाश कर रहे हैं, वहीं असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके एक महीने पुराने बयान को लेकर तंज कसा है। असम सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब तक आप अध्यक्ष के आवास पर भोजन के वादे का निमंत्रण अभी तक नहीं मिला है।
सरमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल यहां आए थे और कहा कि वह असम के मुख्यमंत्री को अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही उन्हें अपनी कार में दिल्ली दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं उस निमंत्रण का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक पत्र नहीं आया है।
अरविंद केजरीवाल कब दिया था हिमंता को न्योता
गौरतलब है कि केजरीवाल 2 अप्रैल को एक रैली के लिए गुवाहाटी गए थे, जिस दौरान उन्होंने सरमा को निमंत्रण देने की बात कही थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था, मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को मंच से आमंत्रित करता हूं कि वह जब भी दिल्ली में आए तो मेरे घर चाय पीने और खाना खाने जरूर आएं। मैं असम के युवाओं से मिला, असम में बहुत बेरोजगारी है। पढ़े-लिखे और कम पढ़े-लिखे दोनों ही बेरोजगार घूम रहे हैं। हिमंत बाबू के पास बेरोजगारों की चीख सुनने का टाइम नहीं है।
[ad_2]
Source link