[ad_1]

For Reference Only
– फोटो : tesla
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी के सीईओ एलन मस्क की ओर से इस बारे में क्या जानकारी दी गई है।
मस्क ने क्या कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की भारतीय बाजार में जल्द एंट्री हो सकती है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क की ओर से एक इंटरव्यू में कहा गया है कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। इंटरव्यू के दौरान जब मस्क से पूछा गया कि क्या टेस्ला भारत में नई फैक्ट्री के लिए इच्छुक है तो मस्क ने इसका जवाब जरूर में दिया।
यह भी पढ़ें – Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
भारत आए थे अधिकारी
हाल में ही टेस्ला के कुछ अधिकारियों ने भारतीय बाजार में संभावनाएं तलाश करने के लिए दौरा किया था। इस दौरान अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के ही अधिकारियों ने भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और आर एंड डी यूनिट लगाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
भारत ने दिया था सुझाव
भारत की ओर से ईवी बनाने वाली कंपनी टेस्ला को यह सुझाव दिया गया था कि अगर वह भारत में अपने वाहनों की बिक्री करना चाहती है तो उसे भारत में ही अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाना होगा।
यह भी पढ़ें – Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
कब तक शुरू होगी फैक्ट्री
फिलहाल इस पर कंपनी और सरकार की ओर से कुछ आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की ओर से भारत में जल्द ही फैक्ट्री के लिए जगह फाइनल की जा सकती है। इसके साथ ही उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक कंपनी की ओर से काम शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद अगले साल या 2025 तक भारत में कंपनी की कारों को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
[ad_2]
Source link