Home Breaking News DK Shivakumar: शिवकुमार पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर आलाकमान से करेंगे चर्चा, वेणुगोपाल से की मुलाकात

DK Shivakumar: शिवकुमार पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर आलाकमान से करेंगे चर्चा, वेणुगोपाल से की मुलाकात

0
DK Shivakumar: शिवकुमार पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर आलाकमान से करेंगे चर्चा, वेणुगोपाल से की मुलाकात

[ad_1]

Karnataka Deputy CM DK Shivakumar in Delhi to discuss Karnataka cabinet expansion with high command

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार।
– फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद देर रात उनके आवास से रवाना हुए। बताया जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए वह कांग्रेस आलाकमान से भी मिल सकते हैं।

दिल्ली पहुंचने पर शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि वह राज्य के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा, हमें कैबिनेट विस्तार को जल्द से जल्द पूरा करना है। हमें कर्नाटक के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना है। मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी में दरार की खबरों को खारिज कर दिया। कांग्रेस विधायक डी सुधाकर के समर्थकों के मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर शिवकुमार ने कहा, (यह) बहुत स्वाभाविक है। सभी कार्यकर्ता (पार्टी के) मंत्री बनना चाहते हैं।

कर्नाटक में कोई भगवाकरण, नैतिक पुलिसिंग नहीं : सिद्धारमैया

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य में ‘भगवाकरण’ और ‘नैतिक पुलिसिंग’ नहीं हो यह सुनिश्चित करें। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि झूठी खबरें गढ़नेवालों पर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में सिद्धारमैया ने कहा कि जल्द ही मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here