Home Breaking News Vande Bharat: पीएम मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, 28 से देहरादून-दिल्ली के बीच होगा परिचालन

Vande Bharat: पीएम मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, 28 से देहरादून-दिल्ली के बीच होगा परिचालन

0
Vande Bharat: पीएम मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, 28 से देहरादून-दिल्ली के बीच होगा परिचालन

[ad_1]

PM Narendra Modi will do virtual Inauguration of Dehradun Delhi Vande Bharat Express on 25 may

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वंदे भारत का शुभारंभ
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा। 

यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।

Kedarnath: बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने किए बाबा केदार के दर्शन, बोलीं- सनातन धर्म का करूंगी प्रचार-प्रसार

वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। दून से सुबह सात बजे चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से धीमी गति से पास कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here