Home Breaking News Vande Bharat Train: आ रहा है वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन, एलुमिनियम के बने होंगे कोच, रफ्तार भी रहेगी तेज

Vande Bharat Train: आ रहा है वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन, एलुमिनियम के बने होंगे कोच, रफ्तार भी रहेगी तेज

0
Vande Bharat Train: आ रहा है वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन, एलुमिनियम के बने होंगे कोच, रफ्तार भी रहेगी तेज

[ad_1]

Now get ready to travel in sleeper Vande Bharat train, indian Railways has given the date line

Vande Bharat train
– फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में अब जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का अपडेट वर्जन पटरियों पर दौड़ता हुआ नजर आएगा। रेल मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2024 तक वंदे भारत का स्लीपर वर्जन बनकर तैयार हो जाएगा। लंबी दूरी की यात्रा के इन नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को उपयोग में लाया जाएगा। ट्रेनों में स्लीपर वर्जन भी चेयर कार की तरह ही बेहद खास होगा।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर कोच एलुमिनियम के बनाए जाएंगे। इन कोचों को 220 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के हिसाब से चलने के लिए तैयार किया जाएगा। हालांकि जबकि पटरी पर ये ट्रेन 200 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से ही दौड़ेगी। इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री समेत सभी फैक्टरियों में उत्पादन की तैयारी हो रही है। इसके आलावा सप्लाई चेन, इंजीनियरिंग, फैक्टरी आदि को भी तैयार किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन से हर राज्य को जोड़ना पहला टारगेट है। औसतन आठ दिन में दो गाड़ी का उत्पादन का टारगेट रखा गया है।

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पांच सौ किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए मंत्रालय वंदे भारत में स्लीपर की भी योजना पर मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। बहुत जल्द यात्री वंदे भारत लोग स्लीपर क्लास का भी आनंद उठाएंगे। इसके अलावा जून के अंत तक पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ दिया जाएगा। मंत्रालय 400 वंदे भारत का संचालन करेगा। 400 नई वंदे भारत का काम तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में आईसीएफ, चेन्नई में इसका निर्माण किया जा रहा है। अगले चरण में एमसीएफ, रायबरेली में वंदे भारत बनाने की मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा, लातूर रेल फैक्टरी और बीएचईएल में वंदे भारत बनाई जाएंगी। जिससे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत दौड़ने लगेंगी और शेष को रिकॉर्ड समय में बना लिया जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here