Home Sports क्या आप जानते हैं युवराज की कार से जुड़ा 22 साल पुराना यह किस्सा ? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

क्या आप जानते हैं युवराज की कार से जुड़ा 22 साल पुराना यह किस्सा ? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

0
क्या आप जानते हैं युवराज की कार से जुड़ा 22 साल पुराना यह किस्सा ? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

[ad_1]

उमेश शर्मा/चंडीगढ़. भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है.आज की तारीख में भले ही युवराज सिंह के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां है.लेकिन एक कार ऐसी भी है जो वैसे तो आज से 22 साल पुरानी है. यह कार युवराज सिंह के दिल के सबसे करीब है.यह किस्सा युवराज सिंह की पहली कार से जुड़ा है, जिसे वे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मानते है.

कहानी युवराज सिंह को जिंदगी में मिले पहले और सबसे बड़े तोहफे की. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान जब युवराज सिंह चैंपियन बन कर लौटे तो पिता योगराज सिंह ने उन्हे स्पोर्ट्स मॉडल होंडा सिटी कार गिफ्ट की थी. यह कार युवराज सिंह के लाइफ की पहली कार थी. उस अंडर-19 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. महज एक घंटे के अंदर उनके पिता योगराज सिंह ने स्पोर्ट्स मॉडल खरीद कर दी थी. युवराज सिंह के पिता बताते है कि उस वक्त उन्होने अपने बेटे से वादा किया था की वे अपने बेटे को कुछ बड़ा तोहफा देंगे.

पिता ने युवराज के लिए प्लान किया सरप्राइज गिफ्ट
हालांकि योगराज सिंह ने युवराज सिंह के लिए यह सरप्राइज ही रखा था. चंडीगढ़ स्थित अपने घर लौटने के बाद जब युवराज सिंह ने पिता के द्वारा दिया तोहफा देखा तो वे खुशी से झूम उठे थे. युवराज सिंह अपनी आलिशान कार में चंडीगढ़ की सड़कों पर घूमा करते थे. मैच या टूर्नामेंट खेलने के लिए भी इसी कार में जाते थे. युवराज सिंह ने अपनी लग्जरी गाड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 से 1 लाख रुपए का म्यूजिक सिस्टम भी लगवाया था. न्यूज 18 टीम ने न सिर्फ युवराज की इस लग्जरी गाड़ी से जुड़ा किस्सा जाना है, बल्कि युवी की पहली कार की सवारी भी की.

योगराज सिंह के दिल के करीब है यह कार
योगराज सिंह ने 22 साल बाद आज भी अपने बेटे की पहली गाड़ी को बड़े ही प्यार से संभाल कर रखा है. योगराज बताते है कि युवराज सिंह की पहली गाड़ी कि बोली लगाने के लिए बहुत लोग आए. जो इस कार की मुंहमांगी कीमत देने के लिए तैयार थे. लेकिन योगराज सिंह अपने बेटे की पहली कार को संभाल कर रखना चाहते थे. यही वजह है कि आज भी रोजाना इस कार की सफाई होती है और समय समय पर कार की सर्विस भी करवाई जाती है .

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 13:13 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here