[ad_1]

आजम
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार
जिमी शेरगिल
,
अभिमन्यु सिंह
,
इंद्रनील सेनगुप्ता
,
गोविंद नामदेव
,
रजा मुराद
,
अनंग देसाई
और
शिशिर शर्मा
लेखक
श्रवण तिवारी
निर्देशक
श्रवण तिवारी
निर्माता
टी बी पटेल
रिलीज:
26 मई 2023
जिमी शेरगिल काबिल अभिनेता हैं। और, अभिनेता को अपने किरदारों के साथ लगातार प्रयोग करते ही रहने चाहिए। इस मायने में फिल्म ‘आजम’ में उन्होंने जो किरदार निभाया है, वह उनकी अदाकारी के लिए एक नई लकीर खींचने का अच्छा मौका है। मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर बनी कहानियों से हिंदी सिनेमा लंबे समय तक आंख मिचौली खेलता रहा है। इस सिनेमा से ही एंग्री यंगमैन भी निकला, भीकू म्हात्रे भी और सुभाष नागरे भी। अब बारी जावेद की है। बड़े परदे पर रिलीज हुई किसी फिल्म में लीड रोल किए जिमी शेरगिल को अरसा हो चुका है। उनके लिए हिंदी सिनेमा की बड़े बजट की फिल्मों में छोटे रोल बचते हैं और छोटे बजट की जिन फिल्मों में उन्हें बड़े रोल मिलते हैं, उनकी पहुंच में सिनेमा का आम दर्शक होता नहीं है। जिमी के करियर की जलेबी इसी गोल गोल चक्कर में पिछले 20 साल से घूम रही है।
[ad_2]
Source link