Home Breaking News बाल मनोरंजन में डिज्नी की नई छलांग, जलपरी बन हैली बेयली ने दिखाई ये नई राह

बाल मनोरंजन में डिज्नी की नई छलांग, जलपरी बन हैली बेयली ने दिखाई ये नई राह

0
बाल मनोरंजन में डिज्नी की नई छलांग, जलपरी बन हैली बेयली ने दिखाई ये नई राह

[ad_1]

The Little Mermaid Review 2023 in Hindi Pankaj Shukla Walt Disney Rob Marshall Halle Bailey Awkwafina Melissa

द लिटिल मरमेड रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Movie Review

द लिटिल मरमेड (2023)

कलाकार

हैली बेयली
,
जोना हॉवर किंग
,
डेवी डिग्स
,
आक्वफिना
,
जैकब ट्रेम्बले
,
मोमा डुमेज्वेनी
,
आर्ट मलिक
,
हावियर बार्डेम
और
मेलिसा मैकार्थी

लेखक

डेविड मगी (रॉन क्लीमेंट्स व जॉन हस्कर की इसी नाम की फिल्म पर आधारित, मूल कहानी के लेखक हांस क्रिश्चियन एंडरसन)

निर्देशक

रॉब मार्शल

निर्माता

मार्क प्लाट
,
लिन मैन्युएल मिरांडा
,
जॉन डि लुका
और
रॉब मार्शल

रिलीज

26 मई 2023

अपनी ही बनाई पुराने जमाने की एनीमेशन फिल्मों को नई तकनीक के साथ लाइव एक्शन फिल्मों में तब्दील करने की डिज्नी की परंपरा कोई दो दशक पहले शुरू हई। इनमें से कई ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कमाल के रिकॉर्ड भी बनाए। ‘फ्रोजेन 2’ और उससे पहले ‘द लॉयन किंग’ की कमाई इतनी शानदार रही है कि इनके आगे पीछे बनी तमाम लाइव एक्शन फिल्मों का हिसाब किताब इन्होंने मुनाफे में ही बनाए रखा। लाइव एक्शन फिल्म का मतलब है एक ऐसी फिल्म जिसमें अभिनेता जिन किरदारों के अभिनय करते हैं, परदे पर उन्हें स्पेशल इफेक्ट्स की परत चढ़ाकर एक अलग किरदार में ही पेश किया जाता है। यहां फोकस एक जलपरी पर है। समुद्र के राजा की बेटी एरियल की ये कहानी सदियों पुरानी है। पहले पहल इसका प्रकाशन 1837 में हुआ। फिर इसका जिक्र टीवी सीरीज में आया। रूस ने इसी कहानी पर पहली फिल्म 1976 में बनाई और इसके बाद वाल्ट डिज्नी स्टूडियोज की इस कहानी पर नजर पड़ी और 1989 में रिलीज हुई एनीमेशन फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here