[ad_1]
हाइलाइट्स
नवीन उल हक ने की गौतम गंभीर की तारीफ
कुछ दिन पहले विराट कोहली से लिए थे पंगे
नई दिल्ली. लखनऊ सुपरजायंट्स का सफर आईपीएल में खत्म हो गया है. उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भले लखनऊ की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. लेकिन उनके एक खिलाड़ी ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी. दरअसल, हम बात कर रहे विराट कोहली से पंगे लेने वाले गेंदबाज नवीन उल हक के बारे में. अब उन्होंने अपने कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है.
नवीन उल हक ने मैच के बाद कहा, ‘सब लोग अपने खिलाड़ी को बहुत सपोर्ट करते हैं. मैं मेंटर, कोच, प्लेयर या कोई भी हो सब को सपोर्ट करता हूं और मैं उन सब से भी यही उम्मीद करता हूं. गौतम गंभीर भारत के लीजेंड प्लेयर हैं. भारत में उनकी बहुत इज्जत है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है. एक मेंटर, एक कोच और एक क्रिकेट लेजेंड के तौर पर मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं. मैंने इन दिनों उनसे बहुत कुछ सीखा है.’
MS धोनी की अंपायर से लंबी बहस पर पूर्व क्रिकेटर बोले- ‘वह राशिद खान के प्रदर्शन से वाकिफ थे इसलिए…’
बता दे कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ नवीन उल हक ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मुकाबले में कुल 4 विकेट झटके. नवीन ने रोहित शर्मा, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का विकेट चटकाया. 4 ओवर डालते हुए उन्होंने कुल 38 रन दिए. इस अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वह लखनऊ को मैच जिताने में नाकामयाब रहे.
बता दें कि नवीन ने इस सीजन आईपीएल में कुल 8 मैच खेले. उन्होंने 8 मैचों में कुल 7 इनिंग्स में गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने कुल 11 विकेट लिए. 28 ओवर डालते हुए उन्होंने कुल 229 रन दिए. उनकी इकोनॉमी इस दौरान 8 से भी कम की रही. जबकि एवरेज करीब 16 के आस पास का.
.
Tags: Gautam gambhir, Lucknow Super Giants, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 17:14 IST
[ad_2]
Source link