[ad_1]

नवीन उल हक रोहित को आउट करने के बाद
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 में बुधवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। अब मुंबई इंडियंस का सामना क्वालिफायर-दो में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस से होगा। चेन्नई की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। बुधवार को मुंबई के खिलाफ मैच में लखनऊ के अफगानिस्तानी पेसर नवीन उल हक का जश्न मनाने का ढंग खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने मुंबई के रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन का विकेट निकालने के बाद दोनों हाथों से कानों को बंद कर अजीबोगरीब ढंग से जश्न मनाया। इसके बाद वह ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने यहां तक कह दिया है कि नवीन ने विराट कोहली के बाद रोहित और सूर्या से भी पंगा ले लिया।
Afghan breakthrough!
Naveen gets the big wicket of Rohit Sharma in the #TATAIPL #Eliminator 👏#LSGvMI #IPLonJioCinema #IPL2023 pic.twitter.com/vFl43ZPSuW
— JioCinema (@JioCinema) May 24, 2023
Naveen be like… Go, Green! 😉#LSGvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 #Eliminator pic.twitter.com/mXf2FEhMY9
— JioCinema (@JioCinema) May 24, 2023
[ad_2]
Source link