[ad_1]

CM Siddaramaiah
– फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मई यानी शनिवार को कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और कुल 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
दिल्ली की यात्रा पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। फिर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उनके साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इसके बाद, सुरजेवाला के साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार ने पार्टी के गुरुद्वारा रकाबगंज रोड कार्यालय में एक बैठक की और मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकने वाले नामों पर चर्चा की।
[ad_2]
Source link