[ad_1]

इशिता ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले नंबर और गरिमा दूसरे नंबर पर हैं।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में जाति आधारित जनगणना पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। कोर्ट का कहना है कि सरकार जिसे जाति आधारित सर्वे बता रही, जबकि उसकी मंशा हर नागरिक की जाति जानने की लगती है। हाईकोर्ट ने जाति के आधार पर जन की गणना का काम तो रुकवा दिया है, लेकिन इंटरनेट पर जाति जांच को कौन रोक सकता है! संघ लोक सेवा आयोग के टॉपर्स की जाति जांचने का तो इंटरनेट पर महा-अभियान ही चल रहा है। टॉप 10 में शामिल चारों लड़कियों की जाति जानने की जैसे छटपटाहट हो, इस तरह गूगल पर सर्च कर रहे हैं यूजर।
रिजल्ट के दो दिन बाद की ट्रेंडिंग देखिए
गूगल पर ट्रेंड बता रहा है कि रिजल्ट आने के अगले दिन, यानी बुधवार से टॉपर्स की जाति जानने वाले यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ‘अमर उजाला’ ने दोनों बिहारी महिला टॉपर्स के नाम का पहला अक्षर डालकर जानना चाहा कि ट्रेंड क्या चल रहा है तो 10 सबसे ज्यादा खोजे गए की-वर्ड Uma Harathi Caste Category, Uma Harathi n caste, Ishita Kishore Caste Category, Uma Harathi UPSC Biography, Garima Chaurasia age, Uma Harathi Caste, Garima Lohia Caste Category, Kishore Caste, Ishita Kishore Caste, Ishita Kishore Category मिले।
[ad_2]
Source link