Home Sports VIDEO: पागल हो गए हो क्या? बाबर आजम की हरकत को देखकर लोग हुए आगबबूला, कप्तानी से हटाने की मांग की

VIDEO: पागल हो गए हो क्या? बाबर आजम की हरकत को देखकर लोग हुए आगबबूला, कप्तानी से हटाने की मांग की

0
VIDEO: पागल हो गए हो क्या? बाबर आजम की हरकत को देखकर लोग हुए आगबबूला, कप्तानी से हटाने की मांग की

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग उठी
पाकिस्तानी कप्तान इनदिनों ब्रेक के तहत घर पर हैं

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को इनदिनों लोग खूब खरी खोटी सुना रहे हैं. बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसे देखकर लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. लोगों का कहना है कि बाबर आजम को यह बात समझ में क्यों नहीं आ रही कि वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन में अब कुछ ही महीने का समय बचा है और वह इस तरह के गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं. लोगों ने अपने कप्तान को किसी तरह का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी है.

दरअसल, बाबर आजम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद की एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह लाहौर की सड़कों पर रेड कलर की स्पोर्ट्सबाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान बाबर ने हेलमेट पहना हुआ है और वह बाइक राइड का मजा ले रहे हैं. बाबर को सड़क पर बाइक पर देखकर लोग चिंतित हो गए और उनका कहना है कि आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बाबर को इस तरह अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना चाहिए. बाबर ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘ रेडी.. सेट गो!’

यह भी पढ़ें:लखनऊ लगातार दूसरे साल हुआ एलिमिनेट, हारकर भी सुपर जायंट्स हुए मालामाल, इनाम में मिलेंगे करोड़ों

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here