[ad_1]
India vs Australia: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल में विकेटकीपर की भूमिका के लिए केएस भरत टीम मैनेजमेंट की ‘पहली पसंद’ होंगे. भारत की पहली पसंद के विकेटकीपर ऋषभ पंत कार दुर्घटना से उबर रहे हैं और उनके विकल्प लोकेश राहुल की भी दाहिनी जांघ की सर्जरी हुई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट इस बात को लेकर दुविधा में है कि ओवल में सात जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल के लिए भरत और ईशान किशन में से किसे चुना जाए.
[ad_2]
Source link