[ad_1]

सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3)
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3)
कलाकार
प्रिया बापट
,
एजाज खान
,
अतुल कुलकर्णी
,
सचिन पिलगांवकर
,
सुशांत सिंह
,
फ्लोरा सैनी
और
रणविजय सिंह आदि
लेखक
नागेश कुकुनूर
और
रोहित बनावलीकर
निर्देशक
नागेश कुकुनूर
निर्माता
समीर नायर
,
नागेश कुकुनूर
और
दीपक सहगल
रिलीज:
26 मई 2023
सिटी ऑफ ड्रीम्स यानी सपनों का शहर। मुंबई शहर। एक ऐसा शहर जिसने सपने देखने वाले को कम ही निराश किया। ऐसे न जाने कितने सपनों की अनगिनत कहानियां मुंबई शहर अपने अंदर समेटे है। फिल्मों में करियर बनाने वालों के लिए यह शहर खास तो है ही , यहां की राजनीति भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। महाराष्ट्र की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर निर्देशक नागेश कुकुनूर की सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो चुका है राजनीति एक ऐसी चीज है कि इंसान सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए अपने परिवार तक को दांव पर लगा देता है। किसी तरह से सत्ता बची रहे, अगर इसके लिए अपने परिवार की कुर्बानी भी देनी पड़े तो इसमें उसे हिचक नहीं होती। यही गुणसूत्र है वेब सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का।
[ad_2]
Source link