[ad_1]
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
शुभमन गिल (35 रन, 23 बॉल) और साई सुदर्शन (4 रन, 3 बॉल) बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
8:35 PM- पावरप्ले के बाद अपना पहला ओवर लेकर आए पीयूष चावला ने मुंबई को पहली सफलता दिलाते हुए ऋद्धिमान साहा को इशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराकर पवेलियन भेजा। साहा 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।
8:30 PM- इस अहम मुकाबले में शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की ओपनिंग जोड़ी ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पावरप्ले ओवरों में टीम के स्कोर को पचास तक पहुंचाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स- ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस- इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
[ad_2]
Source link