[ad_1]

ममता बनर्जी ने मुआवजे का चेक बांटा।
– फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके के लोगों से शनिवार को माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो हादसे को रोका जा सकता था। बता दें, एगरा इलाके में 26 मई को एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।
पीड़ित परिवारों का बांटा मुआवजा
टीएमसी प्रमुख विस्फोट के 11 दिन बाद खड़ीकुल गांव पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के चेक बांटे। बाद में, उन्होंने कहा कि आज मेरी आंखें खुल गई हैं। मैं आपके सामने सिर झुकाकर इस घटना के लिए माफी मांगती हूं। अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो हादसे को रोका जा सकता था।
पूरी घटना जानने के लिए ये भी पढ़ें- West Bengal: अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत, एक घायल की हालत अब भी नाजुक
[ad_2]
Source link