[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई के विकास खंड टोडरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक मुजीब खां के लिए सरकारी दफ्तरों के दरवाजे बंद हो गए हैं। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
केजीबीवी टोडरपुर में तैनात उर्दू शिक्षक मुजीब खां पर 15 मार्च को विद्यालय की छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने और महजब की शिक्षा के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि टीचर बैड टच भी करता था।
छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उर्दू शिक्षक मोहब्बत और पिया का अर्थ पूछते हैं। अगर छात्राएं नहीं बताती हैं तो वो कहते हैं कि इतनी बड़ी हो गई हो, मोहब्बत या पिया का अर्थ नहीं जानती हो। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद सिंह ने एसडीएम संडीला दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में तीन दिवसीय कमेटी गठित की थी।
टीम ने मौके पर जांच की थी। जिसमें शिक्षक को दोषी पाया था। शिक्षक के दोषी मिलने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर बीएसए डा. विनीता ने शिक्षक के सेवा समाप्त कर खंड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बीएसए के निर्देश पर बीईओ प्रभाष कुमार ने बेहटा गोकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
[ad_2]
Source link