[ad_1]
हाइलाइट्स
फैंस ने नवीन उल हक को ट्रोल करने वाले खिलाड़ी को लपेटा
सोशल मीडिया पर जमकर की मज़ेदार मीम्स की बौछार
नई दिल्ली. कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) को हराकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था. हालांकि, कल 26 मई को हुए क्वालीफायर 2 मुकाबले में वह गुजरात टाइटंस से बुरी तरह हार गए. मुंबई के खिलाफ उस मुकाबले में लखनऊ के नवीन उल हक ने 4 विकेट लिए थे. इसके बावजूद उनकी टीम हार गई. इस हार के बाद मुंबई के विष्णु विनोद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल किया था. अब क्वालीफायर 2 में मुंबई की हार के बाद फैंस ने विष्णु को ही जमकर ट्रोल कर दिया.
दरअसल, रोहित शर्मा को आउट करने के बाद नवीन उल हक ने अपने कान पर हाथ रख कर जश्न मनाया था. वहीं, जब मुंबई इंडियंस मैच जीत गई तो नवीन उल हक को ट्रोल किया. विष्णु विनोद ने टेबल पर 3 आम रख अजीब सा पोस्ट शेयर कर शेयर किया था. क्वालीफायर 2 में मुंबई की हार के बाद फैंस विष्णु विनोद को ही जमकर ट्रोल करने लगे और उन्हें अपने कर्म का पाठ पढ़ाने लगे.
ये रहे कुछ मजेदार मीम्स:

पर्पल कैप के लिए 3 खिलाड़ियों में होड़, सभी गुजरात टाइटंस के, CSK के खिलाफ फाइनल में होगा फैसला


एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ नवीम ने 4 विकेट लिए थे तूने क्या उखाड़ा’.


क्यों हुए विष्णु ट्रोल?
दरअसल, क्वालीफायर 2 मैच में मुंबई इंडियंस की हालत बेहद खराब थी. रोहित शर्मा, नेहाल वढेरा और कैमरन ग्रीन जल्दी आउट हो गए थे. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन वर्मा जल्दी आउट हो गए. फिर सूर्या का साथ देने के लिए टीम मैनेजेमेंट ने विष्णु विनोद को भेजा. लेकिन वह पूरी तरह फ्लॉप रहे. वह सिर्फ 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. उनके इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद फैंस भड़के और उनपर जमकर मीम्स बनाए.
.
Tags: IPL 2023, Lucknow Super Giants, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 17:05 IST
[ad_2]
Source link