Home Breaking News Weekly Horoscope (29 May-04 June): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (29 May-04 June): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

0
Weekly Horoscope (29 May-04 June): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

[ad_1]

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता को लिए है। इस सप्ताह आप अपने परिश्रम और भाग्य से अपनी उन्नति करने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा गुडलक लिए हुए है और आप यह समय आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए नई संभावनाएं बनेंगी। इस दौरान यदि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने काम करते हैं तो आपको अप्रत्याशित सफलता भी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं नए संपर्क और लाभ को बढ़ाने वाली साबित होंगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिजनों के साथ सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान परिवार में कोई धार्मिक मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सुख-संसाधनों की वृद्धि होगी। हालांकि इस दौरान आपको दिल के साथ दिमाग का बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और पक्षियों को दाना और पानी दें। 

वृष 

वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में आपको संभलकर चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहन आपके द्वारा लिए गये फैसले में पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान करेंगे। नवीन भूमि, वाहन, भवन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन निकल आयेगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। माता-पिता की ओर स्नेह और सहयोग बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामले में थोड़ा इस सप्ताह आपको संभलकर चलने की जरूरत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। अपनी लव लाइफ को सोशल मीडिया या अन्य किसी तरह से महिमा मंडन करने से बचें अन्यथा आपको नाहक ही परेशानी झेलनी सकती है। इस दौरान उतावलेपन अथवा लापरवाही में कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आए। खान-पान और अपनी दिनचर्या का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

मिथुन 

यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ लिए रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि देखें तो यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक साबित होगा। बाजार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में आपको थोड़ा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। घर में भौतिक सुख संसाधनों को लेने के लिए आपको जरा ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है, जिससे आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने पारिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। इस दौरान आपको अपने विचार किसी पर थोपने से बचते हुए सभी की सलाह और भावनाओं को ख्याल रखते हुए कोई निर्णय लेना उचित रहेगा। समस्याओं को सुलझाने में कोई प्रभावी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार या करियर के लिए प्रयासरत है तो आपको इसमें सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी को न पनपने दें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता बनी रहेगी, हालांकि आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और भगवान श्री गणेश की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें। 

कर्क 

कर्क राशि वालों का इस सप्ताह हर जगह सिक्का बोलता नजर आएगा। लोग आपके बुद्धि और कौशल की तारीफ करेंगे। मित्रों की ओर से आपको विशेष सुख और सहयोग आदि प्राप्त होने की पूरी संभावना रहेगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर उनके बॉस पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत का समय भूमि, भवन, वाहन के क्रय-विक्रय के लिए शुभ रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से मकान या वाहन लेने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। आपको माता-पिता की ओर से यथासंभव सुख-सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत तक आपको संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कहीं फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आपके और लव पार्टनर के बीच परस्पर सुख सहयोग बना रहेगा। विवाहित लोगों की यदि बात की जाए तो पति-पत्नी के संबंध मधुर बना रहेगा। जीवनसाथी के सुखद पल व्यतीत करने के अवसर मिलेंंगे।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की दर्शन एवं पूजन तथा शिव चालीसा का पाठ करें। 

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से सिर पर आई कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अतिरक्त काम करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से यह सप्ताह अधिक संतोष जनक नहीं रहेगा। मनचाही सफलता के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। कुल मिलाकर आर्थिक मामले में खूब सोच-समझकर निर्णय लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गये निर्णय के लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाएं। इस दौरान अपनी भावनाओं को जबरन दूसरों पर न थोपें। प्रेम-प्रसंग के मामले में भी इस बात का पूरा ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए उसके लिए अतिरिक्त समय निकालें। सेहत से जुड़ी किसी समस्या की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here