[ad_1]

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार
– फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस की सरकार बनी। सिद्धारमैया ने सीएम तो डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। अब एक हफ्ते बाद शनिवार को सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। कर्नाटक कैबिनेट में अब 34 मंत्री हो गए है। हालांकि, दूसरी ओर जिन्हें इस कैबिनेट में शामिल नहीं किया है, उनके समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट में शामिल नहीं करने पर कुछ नेता नाराज हो गए हैं। वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने मायूस नेताओं को सब्र करने को कहा है।
इससे पहले, सिद्धारमैया ने संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान विभिन्न जाति समूहों और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा जाएगा।
इन लोगों को नहीं मिला पद
कर्नाटक चुनाव में बड़ी जीत के बाद शनिवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। बेंगलुरु स्थित राजभवन में जिन 24 विधायकों को मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, उनमें विधायक रुद्रप्पा लमानी और लक्ष्मण सावदी का नाम नहीं है। इसे लेकर, इन नेताओं के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनके समर्थक उनके लिए कैबिनेट में मंत्री पद की मांग कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link