Home Sports खिताबी मुकाबले में बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरु होगा मुकाबला

खिताबी मुकाबले में बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरु होगा मुकाबला

0
खिताबी मुकाबले में बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरु होगा मुकाबला

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस खिताबी मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दी है। जिसकी वजह से टॉस देरी से होगा।

सुपर ओवर में निकल सकता है रिजल्ट

बता दें कि, अगर देर रात तक बारिश जारी रही तो रात करीब साढ़े बारह बजे के बाद मुकाबला 5-5 ओवरों का खेला जाएगा। वहीं अगर रात एक बजे तक भी बारिश नहीं रुकी तो इस खिताबी मुकाबले में विजेता का फैसला सुपर ओवर में किया जाएगा।

तीसरी बार इस सीजन में चेन्नई बनाम गुजरात

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइंटस की टीमें तीसरी बार इस सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ उतरने वाली हैं। सीजन 16 के पहले मुकाबले में ही दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने सुपर किंग्स को पांच विकटों से मात देकर सीजन की शुरुआत की थी। वहीं लीग मुकाबले खत्म होने के बाद पहले क्वालिफायर में एक बार फिर से दोनों टीमों एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरीं। लेकिन इस बार सुपर किंग्स की टीम ने हिसाब बराबर करते हुए गुजरात को 15 रनों से मात देकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी। अब सीजन के अंतिम मुकाबले में भी दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

Created On : &nbsp 28 May 2023 1:47 PM GMT



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here