Home Breaking News संसद भवन में ‘समुद्र मंथन’: कौन हैं नरेश कुमावत? जिन्होंने उकेरी खूबसूरत कलाकृतियां; बताई थीम के पीछे की कहानी

संसद भवन में ‘समुद्र मंथन’: कौन हैं नरेश कुमावत? जिन्होंने उकेरी खूबसूरत कलाकृतियां; बताई थीम के पीछे की कहानी

0
संसद भवन में ‘समुद्र मंथन’: कौन हैं नरेश कुमावत? जिन्होंने उकेरी खूबसूरत कलाकृतियां; बताई थीम के पीछे की कहानी

[ad_1]

Naresh Kumawat engraved beautiful artefacts with theme of churning of ocean in new Parliament House

नरेश कुमावत।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देश को आज उसकी बहुप्रतीक्षित नया संसद भवन मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य समारोह के दौरान संसद भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले और बाद में भी संसद भवन के भीतर की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संसद में कई भव्य कलाकृतियों का निर्माण किया गया है। ये कलाकृतियां न केवल भारतीय कला और संस्कृति बल्कि हमारे प्राचीन इतिहास को भी बताती हैं। इन कलाकृतियों में से मुख्य तौर पर नए संसद भवन में समुद्र मंथन की कलाकृति नरेश कुमावत ने उकेरी है।  

लोग इन कलाकृतियों और प्रतिबिम्बित विषयों को पसंद कर रहे हैं। इनमें नरेश  कुमावत ने ‘समुद्र मंथन’ की थीम पर अपनी कला को प्रतिबिम्बित किया है। नरेश ने खुद अपनी कलाकृतियों और समुद्र मंथन की थीम के बारे में बताया कि इसके जरिए उन्होंने क्या संदेश देने की कोशिश की है। 

संसद मंथन का मंदिर

नरेश कुमावत ने बताया कि  वह 75×9 फीट की ‘समुद्र मंथन’ वाली मूर्तिकला के निर्माण का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि संसद मंथन का मंदिर है। ऐसे में उन्होंने ‘समुद्र मंथन’ और ‘अमृत काल’ से निकलने वाले ‘अमृत’ के बीच एक समानता भी खींची। नरेश कुमावत ने कहा कि नया संसद भवन उभरते हुए भारत का प्रतीक है। इस थीम को चुनने के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि जैसे प्रचीन काल में समुद्र के मंथन से अमृत निकला था, वैसे ही अब भी गहन चर्चाओं के बाद देश के लिए अच्छी योजनाएं विकास वाले विचार निकलें। उन्होंने समुद्र मंथन की कलाकृति में हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा है। 





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here