Home Breaking News हरियाणा में छावनी बने बॉर्डर: महिला पंचायत के लिए जा रहे किसान हिरासत में, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रोकी

हरियाणा में छावनी बने बॉर्डर: महिला पंचायत के लिए जा रहे किसान हिरासत में, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रोकी

0
हरियाणा में छावनी बने बॉर्डर: महिला पंचायत के लिए जा रहे किसान हिरासत में, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रोकी

[ad_1]

Mahila Panchayat in Delhi, security tightens on Haryana Borders to stop farmers all update

कुंडली बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
– फोटो : संवाद

विस्तार

सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों की तरफ से आज दिल्ली में नए संसद भवन के सामने महिला सम्मान महापंचायत का आह्वान किया गया है। इसमें जाने से हरियाणा व पंजाब के किसान संगठन व जत्थेबंदियों के साथ ही कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन व खाप सदस्यों को रोका जा रहा है। 

दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर उसे सील कर दिया है। पुलिस के साथ कमांडो लगाए गए हैं। हर वाहन को जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं सोनीपत की सीमा में भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जांच शुरू कर दी है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। बहादुरगढ़ में रोहद टोल प्लाजा पर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने  के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। कई स्थानीय खाप प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया या हाउस अरेस्ट किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर किए सील

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान ओलंपियन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक व विनेश फोगाट लगातार धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के सामने महिला सम्मान महापंचायत बुलाई है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। बॉर्डर सील करने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से कहा है कि वह दिल्ली में प्रवेश से पहले ही वाहनों को रोक ले। जिसके चलते सोनीपत पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। 

सोनीपत की सीमा में पुलिस की चार कंपनी तैनात है। व्रज वाहन के साथ ही वाटर कैनन लगाई गई है। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं। डीसीपी व एसीपी स्तर के अधिकारी बॉर्डर पर मौजूद हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस के साथ कमांडो की ड्यूटी लगाई गई है। वाटर कैनन, रेत से भरे डंपर व क्रेन भी बॉर्डर पर खड़े किए गए हैं। उधर, खरखौदा में फिरोजपुर-औचंदी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी वाहन जांच के बाद ही दिल्ली भेजे जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here