[ad_1]

पीएम मोदी ने की अहम बैठक
– फोटो : ANI
विस्तार
नए संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही भाजपा पूरी तरह 2024 के चुनावी मोड में आ चुकी है। नई संसद के उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और भाजपा के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने उनके राज्यों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और साथ ही उन्हें पूरी तरह जनता की सेवा में खुद को झोंक देने का निर्देश दिया। बैठक में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ, हेमंत बिस्व सरमा, शिवराज सिंह चौहान सहित पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह भी इस हाई प्रोफाइल मीटिंग में उपस्थित रहे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के मुख्यमंत्रियों को पूरी तरह जनता की सेवा में जुट जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रदेश में केंद्र-राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं के हर लाभार्थी तक पहुंचने और उनका सम्मान करने का निर्देश दिया है। अंतिम वर्ष में केंद्र सरकार और राज्यों की लाभकारी योजनाओं को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने की बात भी कही है।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यमंत्रियों और नेताओं से विपक्ष की आलोचनाओं से विचलित हुए बिना सीधे जनता से जुड़ने की बात कही है। इसके लिए राज्य सरकारों को अपने स्तर पर भी स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम चलाने और लोगों से जुड़ने के लिए कहा गया है। सभी नेताओं को अपने-अपने प्रदेशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर दूर-दराज क्षेत्रों तक सीधे पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
[ad_2]
Source link