[ad_1]

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। पहले धूल भरी आंधी चली और फिर बूंदाबादी हुई। अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बता दें कि बीती रात भी दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम खुशगवार बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
[ad_2]
Source link