[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप की मेजबानी का विवाद अबतक सुलझा नहीं
पीसीबी ने अब मेजबानी को लेकर बीसीसीआई को अल्टीमेटम दिया
नई दिल्ली. एशिया कप के आयोजन का विवाद अबतक अधर में लटका है. बीसीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में भी इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया. बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग तक के लिए अपना फैसला टाल दिया है. इस बीच, पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर हाईब्रिड मॉडल से एशिया कप नहीं हुआ तो वो टूर्नामेंट का बहिष्कार करेंगे.
पीसीबी चेयरमैन को बीसीसीआई से लड़ाई में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपने पक्ष में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन, बीसीसीआई के लिए विवाद की जड़ पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार मिलना ही है. क्योंकि बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि मौजूदा हालात में टीम इंडिया किसी भी सूरत में पाकिस्तान क्रिकेट खेलने नहीं जाएगी. ऐसे में बीसीसीआई एशिया कप को पाकिस्तान से बाहर कराने पर अड़ी है. हालांकि, पीसीबी भी अपने रुख पर डटा है और वो टूर्नामेंट की मेजबानी छोड़ने को तैयार नहीं.

क्या है एशिया कप के लिए पीसीबी का हाईब्रिड मॉडल?
पीसीबी ने एशिया कप 2023 के लिए जो हाईब्रिड मॉडल दिया है, उसके तहत टूर्नामेंट दो हिस्सों में खेला जाएगा. पहले फेज में भारत को छोड़कर बाकी देश पाकिस्तान जाएंगे और 4 मुकाबले खेलेंगे. दूसरे फेज में न्यूट्रल वेन्यू में भारत के मुकाबले होंगे. इसके लिए श्रीलंका या यूएई में किसी एक वेन्यू को चुना जा सकता है. लेकिन, बीसीसीआई, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका गर्मी के कारण यूएई में नहीं खेलना चाहते हैं.
ऐसे में दूसरे फेज के श्रीलंका में होने की उम्मीद ज्यादा है. अगर भारत फाइनल में पहुंचने में भी नाकाम रहा तो भी फाइनल न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेला जाएगा. एक बार आधिकारिक तौर पर एसीसी इस मॉडल को स्वीकारता है तो फिर भी जून में एशिया कप का पूरा शेड्यूल जारी हो सकता है.
पीसीबी ने पहले भी एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 के बहिष्कार की धमकी दी थी, वह अब भी कायम है. रुख अब और स्पष्ट है क्योंकि पीसीबी ने स्पष्ट संदेश भेजा है कि अगर एशिया कप पाकिस्तान में नहीं होता है, तो बाबर आज़म एंड कंपनी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी.
.
Tags: Asia cup, BCCI, India Vs Pakistan, Pcb
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 08:03 IST
[ad_2]
Source link