Home Breaking News Wrestlers: पहलवानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से विपक्ष खफा, कांग्रेस-टीएमसी समेत इन दलों ने सरकार को घेरा

Wrestlers: पहलवानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से विपक्ष खफा, कांग्रेस-टीएमसी समेत इन दलों ने सरकार को घेरा

0
Wrestlers: पहलवानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से विपक्ष खफा, कांग्रेस-टीएमसी समेत इन दलों ने सरकार को घेरा

[ad_1]

Opposition parties including Congress TMC attacked government on action of police action against wrestlers

प्रियंका गांधी। फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

विस्तार

नई दिल्ली में प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों को हिरासत में लिए जाने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्याभिषेक खत्म होने के बाद अहंकारी राजा जनता की आवाज को कुचल रहा है। वहीं प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि वह हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाज को बेरहमी से कुचल रहा है।

यह है पूरा मामला

संसद की नई बिल्डिंग के सामने पुलिस और धरना दे रहे पहलवानों के बीच रविवार को झड़प हो गई। पहलवान बैरिकेड्स लांघकर नई संसद की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और बजरंग पूनिया, विनेश-संगीता फोगाट, साक्षी मलिक सहित अन्य खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने धरना स्थल जंतर-मंतर पर लगे टेंट, कुर्सियां और दूसरा सामान हटाकर शाम 4 बजे उसे पूरी तरह खाली कर दिया। विनेश और संगीता फोगाट को दिल्ली के कालकाजी थाने ले जाया गया।

पदकों से देश का विश्व में सम्मान बढ़ता है

कांग्रेस नेता राहुल ने नए संसद भवन का हवाला देते हुए ट्वीट किया। राहुल गांधी ने पहलवानों को हिरासत में लिए जाने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्याभिषेक खत्म, अहंकारी राजा सड़कों पर जनता की आवाज को कुचल रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका ने कहा कि खिलाड़ियों की छाती का पदक हमारे देश का गौरव है। खिलाड़ियों की मेहनत और उनके पदकों से देश का विश्व में सम्मान बढ़ता है। पूरा देश सरकार के अन्याय और उनके अहंकार को देख रहा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here