[ad_1]
हां, ये मेरा पहला बड़ा रोल
हैली बेयली से जब ये पूछा गया कि मूल रूप से एक गायक और संगीतकार होते हुए किसी फिल्म में लीड कलाकार बनने के उनके इस पहले मौके को कैसे देखा जाना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म को देखने के बाद न सिर्फ मैं बहुत खुश हूं बल्कि अपने आप पर मुझे गर्व भी महसूस हो रहा है। हम सबने इस फिल्म के लिए जो कुछ भी किया है और इस फिल्म में जो भी अपनी मेहनत से शामिल किया है, वह एक गौरव का क्षण है। एक गायिका और एक संगीतकार के तौर पर मैं एक अभिनेत्री से पहले खुद को एक गायिका और संगीतकार ही मानती हूं। मैं अपनी इसी दुनिया में विचरण करने को लेकर सहज रहती हूं। आपका ये कहना सही है कि मेरा पहला बड़ा रोल है।’
बचपन को फिर से जीने जैसा
हेली बेयली कहती हैं, ‘मेरे लिए इस तरह का किरदार करना एक निजी रूप से बहुत भावुक कर देने वाला एहसास रहा है। जिस फिल्म के बारे में हम बचपन से ही सुनते और देखते आए हैं, उस फिल्म के इस उन्नत संस्करण में काम करना, खासतौर से जिस किरदार के बारे में आपने बचपन में आनंद उठाया है और जिसे आपने अपना माना है, उसी किरदार को परदे पर निभाना और उसके बारे में इस तरह बात करना मुझे कृतज्ञता से भर देता है।’
हेली बेयली इस बात से भी बहुत प्रसन्न दिखती हैं कि उन्हें अपने समुदाय का इस फिल्म में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
समावेशी समाज को मिलेगा बल
हैली कहती हैं, ‘फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ की इस पुन: कल्पना में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने से मुझे ये भी लगता है कि दुनिया भर के अश्वेत बच्चे खुद को इस किरदार के साथ जोड़कर देख सकेंगे। साल 2023 में आकर हमें अब भी ऐसा बहुत कुछ करना है जो हमें समय के इस मोड़ पर ‘हम’ का एहसास करा सके। मैं इस सबके लिए हमेशा, हमेशा बहुत कृतज्ञता महसूस करती रहूंगी।’
क्रूर बुआ बनना रोचक रहा: मेलिसा
फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ में जलपरी एरियल की क्रूर बुआ बनी अभिनेत्री मेलिसा मैकार्थी ने भी इस दौरान ‘अमर उजाला’ से संक्षिप्त बात की। वह ये जानकर ही बहुत आह्लादित दिखीं कि अपने भाई की संतान की जान के साथ खिलवाड़ करने का ऐसा उदाहरण भारतीय धर्मगाथाओं में होलिका के रूप में भी मिलता है। वह कहती हैं, ‘मूल फिल्म की कहानी में इस बार ये रोचक बदलाव किया गया है। और, इस बदलाव ने पूरी कहानी में मानवीय रिश्तों को और जटिल बना दिया है। अपने ही परिवार से निष्कासित होने पर एक शख्स के मानसिक स्वास्थ्य पर इसका क्या असर होता है और इसका बदला लेने के लिए वह किस हद तक जा सकता है, मेरे किरदार के जरिये फिल्म में यही दिखाया गया। एक क्रूर बुआ का ये किरदार करना मेरे लिए काफी रोचक रहा।’
[ad_2]
Source link