Home Sports GT vs CSK Final: धोनी हैं बिजली से भी तेज! पलक झपकते ही शुभमन गिल को किया आउट, हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

GT vs CSK Final: धोनी हैं बिजली से भी तेज! पलक झपकते ही शुभमन गिल को किया आउट, हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

0
GT vs CSK Final: धोनी हैं बिजली से भी तेज! पलक झपकते ही शुभमन गिल को किया आउट, हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

[ad_1]

हाइलाइट्स

शुभमन गिल को पलक झपकते धोनी ने किया आउट.
धोनी ने फाइनल में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में 24 घंटे के इंतजार के बाद फाइनल (IPL 2023 Final) का रोमांच शुरू हो चुका है. इस मैच में सिक्का एमएस धोनी (MS Dhoni) के पक्ष में गिरा और उन्होंने मेजबानों को पहले बैटिंग करने का न्योता दे दिया. फिर क्या शूरू हो गई 23 वर्षीय बल्लेबाज की पिक्चर. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आंकड़ो के पक्ष में बैटिंग की और चेन्नई और ट्रॉफी के समने मानो दीवार बन गए. भले गिल के सामने गेंदबाज और फील्डर पस्त दिखाई दिए, लेकिन धोनी ने पलक झपकते ही शुभमन गिल को अपना शिकार बना लिया.

गिल को शुरुआती ओवरों में दीपक चाहर के हाथों जीवनदान मिला. जिसके बाद गिल लगातार चेन्नई की कुटाई करते नजर आए. बीच मैच में रवींद्र जडेजा के हाथों भी गिल को रन आउट करने का मौका छिटक गया. लेकिन कैप्टन कूल ने 23 वर्षीय को पलक झपकते ही अपना शिकार बना लिया. जडेजा के ओवर में गिल ने चहलकदमी की और धोनी ने विकेट की पीछे पलक झपकते ही गिल से वापस आने का मौका छीन लिया. जिसके बाद गुजरात के खेल में अचानक बाजी पलट गई.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Shubman gill



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here