Home Breaking News Indian Army: वायुसेना के विमान से पहली बार एयरड्रॉप किए गए युद्धक हथियार, पूर्व सीडीएस का सपना जल्द होगा पूरा

Indian Army: वायुसेना के विमान से पहली बार एयरड्रॉप किए गए युद्धक हथियार, पूर्व सीडीएस का सपना जल्द होगा पूरा

0
Indian Army: वायुसेना के विमान से पहली बार एयरड्रॉप किए गए युद्धक हथियार, पूर्व सीडीएस का सपना जल्द होगा पूरा

[ad_1]

indian army northern command share video airdrops of warfighting loads what is theater command importance

विमान से एयरड्रॉप किए गए युद्धक भार
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल भारतीय वायुसेना के एएन-32 एयरक्राफ्ट से युद्धक सामान को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा गया। युद्ध के दौरान इससे सेना को बड़ी मदद मिलेगी। दरअसल इस उपलब्धि से हमारी सेनाएं थिएटर कमांड स्थापित करने के और नजदीक आ गई हैं। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने थिएटर कमांड स्थापित करने की शुरुआत की थी और अब जल्द ही पूर्व सीडीएस का सपना साकार होने जा रहा है।

सेना की नॉर्दन कमांड ने शेयर किया वीडियो

सेना की नॉर्दन कमांड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ध्रुव कमांड की एयर मेंटीनेंस टीम ने एएन-32 एयरक्राफ्ट से सफलतापूर्वक युद्धक सामान को पैराशूट की मदद से जमीन पर उतारा। यह सामान पश्चिमी सीमा पर तैनात मैकेनाइज्ड फोर्सेस के लिए उतारा गया था। नॉर्दर्न कमांड ने ट्वीट कर लिखा कि इस सफलता से थिएटर कमांड स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है।

उल्लेखनीय है कि यह पहला एयरड्रॉप है, जिसके तहत युद्धक सामान को विमानों से जमीन पर गिराया गया है। बता दें कि आज के समय में बड़ी सेनाएं युद्ध क्षेत्र में एयरड्रॉप द्वारा ही युद्धक सामान गिराती हैं, जिसके बाद सेना की मैकेनाइज्ड यूनिट इन सामानों को जोड़कर हथियार बनाती हैं। इससे लॉजिस्टिक में उल्लेखनीय मदद मिली है। थिएटर कमांड स्थापित करने की दिशा में भी यह एक बड़ी उपलब्धि है। 





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here